सोलन के लक्क्ड़ बाज़ार में भाजपा द्वारा शहीदी दिवस मनाया गया | इस मौके पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए | वहीँ इस मौके पर नीरज वर्मा और भाजपा नेता शैलेन्द्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे | उपस्थित शहर वासियों ने भगत सिंह की शहादत को याद किया और उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की | इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि आज भारत स्वतंत्र है जिसे स्वतंत्र करने के लिए भगत सिंह राजगुरु , सुखदेव जैसे कई देश भक्तों ने अपने जीवन तक का बलिदान दिया | अजा उन्हें हम नमन करते हैं
विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि देश को स्वतंत्र करने में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के साथ साथ अन्य कई देश भक्तों का हाथ है | अगर यह सपूत देश के लिए बलिदान नहीं देते तो शायद आज भी हम गुलाम होते | उन्होंने कहा कि आज भारत का पूरे विश्व में डंका बजता है | इस लिए आज हम शहीदों को शत शत नमन करते हैं जिनकी वजह से हमें स्वतंत्रता मिली |

