BJP should teach its MLAs, save daughter, teach daughter along with the lesson of daughter's safety - Kiran Dhanta

भाजपा अपने विधायकों को पढ़ाये बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के साथ- साथ बेटी की सुरक्षा का पाठ -किरण धांटा

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा का कहना है कि आज की महिला एक जागरूक महिला है ,उसे अपने मान सम्मान ,व्यक्तिगत गरिमा तथा समाज के प्रति अपने  उतरदायत्व की पहचान है। वह अपना अच्छा और बुरा अच्छे से जानती है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी ओशीन शर्मा की हिम्मत की तारीफ़ करते हुये कहा की उन्होंने समाज के सामने महिला के सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल पेश की है। जिस तरह से उन्होंने समाज के सामने दोगले चेहरे वाले विधायक पति की करतूत को सामने लाया है वास्तविक तौर पर समाज के प्रति एक प्रशासनिक अधिकारी होने का फ़र्ज़ निभाया है।

दूसरी और कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के इस  विधायक की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की जो व्यक्ति अपने घर में अपने बीबी को मारता पीटता हो ,मानसिक व शारीरिक तोर पर प्रताड़ित करता हो उस की व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाता हो ,समाज की दूसरी महिलायें उस से कैसे इंसाफ़ की उम्मीद कर सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को भी अड़े हाथों में लिया और कहा की आज उन के बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के अभियान का निरादर तो उन के ही विधायक सबसे ज्यादा कर रहे है।

ऐसी सरकार जो अपने विधायकों को ही इस अभियान का अनुसरण नहीं करा पा रही हो वो दूसरों को  इस अभियान की महिमा से क्या जोड़ पायेगी। भाजपा को तुरंत इस विधायक को निलंबित करना चाहिये तथा पुलिस को निष्पक्ष रूप से इस मामले की जाँच करनी चाहिए। मैं महिला होने के नाते व कांग्रेस की प्रवक्ता होने के नाते ओशीन शर्मा जी के इंसाफ़ के लिये उन के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ी  हूँ।