Himachal Pradesh Olympic Association meeting organized in Parwanoo

अर्की में भाजपा एकजुट, कांग्रेस का कुनबा बिखरा : सैजल

सोलन। अर्की उपचुनाव में ,भाजपा के सह प्रभारी,  एवं स्वास्थ्य मंत्री  डॉक्टर  राजीव सैजल ने कहा कि, भाजपा विस क्षेत्र में, पूरी तरह से एकजुट है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस का कुनबा टिकट आबंटन होने से पहले ही, पूरी तरह बिखर गया है।
 सैजल ने अनौपचारिक बातचीत में  कहा कि, नेतृत्वविहीन कांग्रेस पार्टी को इस बार केवल ,अर्की में ही नहीं ,बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहे ,उपचुनाव में चारों खाने चित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि ,भाजपा ने अर्की ,अभी तक दो बैठकें की हैं। जिसमें  जनता  के अंदर , सरकार के प्रति रुझान देखा जा रहा है यही वजह है कि उनकी इन बैठकों में भारी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया है। 

 उन्होंने कहा कि , वहीँ दूसरी ओर ,कांग्रेस की गुटबाजी ही इस बार ,कांग्रेस को ले डूबेगी। डॉक्टर  सैजल ने कहा कि, पार्टी में टिकट मांगने का अधिकार प्रत्येक कार्यकर्ता को है। इस लिए भाजपा में भी अन्य दलों की तरह , एक से ज्यादा दावेदार हैं। लेकिन ,पार्टी जिसे टिकट सौंपेगी, सब उसके समर्थन में, पार्टी  को जिताने में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता , केंद्र की मोदी सरकार ,व प्रदेश की जयराम सरकार की ,जनकल्याणकारी नीतियों को  घर-घर पहुंचा रहे हैं। यही वजह है की , भाजपा विकास के मुद्दे पर, चुनावी रण में उतरी है। आने वाले विस चुनाव में  भी ,भाजपा मिशन रिपीट करेगी।