Congress's clan is scattered in the state, everyone wants to become CM: Kashyap

नगर निगम चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी  : सुरेश कश्यप

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चार नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है सभी कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनावों को लेकर विशेष उत्साह है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने पंचायती राज चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है उसी तरह से नगर निगम चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी जोरदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद चुनावों में 8 जिलों में अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाए हैं कांग्रेस पार्टी को इन चुनावों में जोरदार झटका लगा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीडीसी चुनावों में  67 बीजेपी समर्थित अध्यक्ष बने हैं। यह अपने आप में ही एक इतिहास है।आज कांग्रेसी एक डिवाइडेड हाउस है जिसमें सभी नेता अपनी-अपनी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी की अपनी अपनी ढपली अपना अपना राग है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में सर्वोच्च विकासात्मक कार्य कर रहे हैं और हिमाचल की जनता सरकार की कार्यप्रणाली से खुश है। उन्होंने कहा कि आने वाला हिमाचल प्रदेश का बजट भी अपने आप में ऐतिहासिक होगा, सर्व स्पर्शी , सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला एवं सभी जिलों में समानांतर विकास को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तेज गति से चल रही है।

विभिन्न सड़क योजनाओं के लिए 638 किलोमीटर सड़क के विस्तार हेतु 16675 करोड़ का बजट केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिया गया है। बेरोजगारी से लड़ने की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में स्किल डिवेलपमेंट के तहत 230 करोड रुपए का बजट केंद्र द्वारा दिया गया है।उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कार्य हो रहा है आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए नंबर वन डेस्टिनेशन होगी।