भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को दी अहम जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया।

अमरिंदर सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी है। दोनों दिग्गज नेता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।