himachal-ankush-sood-solan-congress

भाजपा की गुटबाजी ने पहले नगर परिषद ओर अब व्यापार मंडल का किया सर्वनाश  : अंकुश सूद  

सोलन  व्यापार मंडल  में  पिछले कई दिनों से  दो गुटों में खींचतान चल रही है | इस समय एक पुरानी और के नई दो कार्यकारनियाँ  अपने को सही और सवैधानिक  साबित करने मे लगी है | जिस कारण  दोनो  गुट  इस समय वर्चस्व की जंग लड़ रहे है |

अब इस जंग मे सोलन शहरी कांग्रेस भी कूद गई है शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष  अंकुश सूद ने कहा कि वह खुद एक व्यपारी है ओर उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि दोनों मे से कौन असली है ओर कौन नकली | इस लिए जिला प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले मे कड़ा  संज्ञान लें ओर व्यापार मण्डल के चुनाव करवा कर व्यापारियों की परेशानी को दूर करे | 


शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सोलन व्यापार मंडल  के दो गुट बाजार मे आ कर व्यापारियों से समर्थन मांग रहे है | व्यापारी दोनों गुटों को ही समर्थन दे रहा है क्योंकि वह किसी से भी बिगाड़ना नहीं चाहता है |

उन्होंने कहा कि सोलन के व्यापार मंडल  मे बने दोनों गुट भाजपा विचारधारा से जुड़े है इस लिए उन्हें शक है कि जिस तरह से सोलन नगर परिषद मे  भाजपा गुटबाजी के चलते शहर का विकास रुक गया है उसी तरह से व्यापारियों के हितों को भी अनदेखा कर दिया जाएगा |

उन्होंने कहा कि सोलन व्यापार मंडल  मे पारदर्शिता से चुनाव करवाए जाने चाहिए ताकि व्यापारी  चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित न रह जाएं |