RITU SETHI SOLAN BJP

शिव सेना के खिलाफ सोलन में भाजपा का उग्र आंदोलन |   

बॉलीवुड क़्वीन  कंंगना रनौत के समर्थन में सोलन  भाजपा कार्यकर्ताओं ने  जम कर नारे बाजी की | शिव सेना के खिलाफ आयोजित  इस रैली की अध्यक्षता  प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष  रितु सेठी  ने की | वहीँ इस मौके पर जिलापरिषद की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शिला और महिला मोर्चा सोलन मंडल की रिया शर्मा  भी विशेष रूप से उपस्थित रही | शिव सेना के प्रति सोलन की महिलाओं  में बेहद आक्रोश देखा गया | उन्होंने इस मौके पर कहा कि हिन्दोस्तान में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है लेकिन शिवसेना के नेता भारत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है जो हिमाचल की महिलाऐं कतई सहन नहीं करेगी और वह चाहती है कि अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए |
प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष  RITU SETHI   ने इस मौके पर जहाँ एक और शिव सेना को घेरा वहीँ कांग्रेस पर भी कई तीखे प्रहार किए उन्होंने कहा कि शिव सेना  राष्ट्रवादी पार्टी कहती थी महिलाओं के सम्मान की बात करती थी तो आज उनकी यह विचारधारा   कहाँ गायब हो गई है | उन्होंने कहा कि शिव सेना ने हिमाचल की एक बेटी का नहीं बल्कि भारत की सभी बेटियों का अपमान किया है | उन्होंने कहा कि नेता संजय रावत पर  नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए | उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने कंगना रनौत का केवल घर तोडा है लेकिन वह उसका हौंसला नहीं तोड़ पाए लेकिन अब कंगना अकेली नहीं है भारत की सभी महिलाऐं उनके साथ है | उन्होंने कांग्रेस से भी सवाल किया है कि इस घटना पर वह भी अपना रुख साफ़ करे कि वह कंगना के साथ खड़ी है या नहीं |
KUMARI SHILA BJP SOLAN
KUMARI SHILA BJP SOLAN
वहीँ सोलन जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शिला ने कहा कि हिमाचल की बेटी से शिव सेना ने जो बर्ताव किया है वह बर्दाश्त केलायक नहीं है इस लिए उन्होंने आज प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी इस मामले पर अपना रुख साफ़ करे अन्यथा हिमाचल में प्रियंका वाड्रा के घर को भी वह तहस नहस कर देंगे | उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अगर माफ़ी नहीं मांगी तो आने वाले समय में उनके बंगले और कार्यालय  भी टूटेंगे | उन्होंने कहा कि जिस तरह झाँसी की रानी ने देश से अंग्रेजों को भगाया उसी तरह से अब भारत की महिलाऐं जन आंदोलन खड़ा कर उद्धव की सरकार को महाराष्ट्र से बाहर भेजेगी |