वीरवार को सोलन से शुरु हुआ भाजपा का महाजनसपर्क अभियान , राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे मौजूद

वीरवार को सोलन में हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का सोलन भाजपा मंडल द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया,वहीं इस दौरान भाजपा ने अपने महाजनसंपर्क अभियान की जिला सोलन की शुरुआत की। इस दौरान उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिसाल रहे हैं और इन 9 सालों में जो केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के लिए नीतियां लेकर आई है उसे जन जन तक पहुंचाने के लिए 1 माह तक विभिन्न कार्यक्रम भाजपा आयोजित करने वाली है। राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की 30 मई, 2023 को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है।

इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक हिमाचल भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाष नड्डा के निर्देषानुसार लोकसभा क्षेत्र, विधान सभा क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनके माध्यम से मोदी सरकार की 9 वर्षों की नीतियों एव उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।