चंबा के हड़सर में खून से लथपथ युवक का शव मिला

प्रदेश के चंबा जिले में हड़सर से 100 मीटर दूरी पर खून से लथपथ श्रद्धालु का शव मिला है।डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि शव उठाकर शिनाख्त के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया है।

श्रद्धालु का शव मिला(सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हड़सर से 100 मीटर दूरी पर खून से लथपथ श्रद्धालु का शव मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पत्थर पर गिरने से गहरी चोट लगने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान मरने वालों का आंकड़ा अब आठ पहुंच गया है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि  शव उठाकर शिनाख्त के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।