Box Office Report: नहीं थम रही ‘अवतार 2’ की रफ्तार, धीमी हो रही ‘दृश्यम 2’ की कमाई और ‘सर्कस’ का ऐसा रहा हाल

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

1 of 5

साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल का पहला हफ्ता भी खत्म होने को है, लेकिन पहला हफ्ता सिने प्रेमियों के लिए खास नहीं रहा है, क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। फैंस को पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों से ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं पिछले दिनों अवतार 2, दृश्यम 2 और सर्कस रिलीज हुई थी। जिनमें से अवतार 2 और दृश्यम तो ठीक कमाई कर रही है, वहीं सर्कस का हाल बेहाल है। तो चलिए जानते हैं बाकी अन्य फिल्मों ने शनिवार को कैसा कलेक्शन किया है।
सर्कस

2 of 5

सर्कस
क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन ये फिल्म फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई है। इसमें सितारों की एक्टिंग से लेकर कहानी तक सभी को फैंस ने सिरे से नकार दिया है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सर्कस ने अब तक कुल 37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अवतार 2 ट्रेलर

3 of 5

अवतार 2
जेम्स कैमरुन की ये अनोखी दुनिया के फैंस सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी खूब हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने बीते शनिवार को 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 365.30 करोड़ रुपये हो गया है।

दृश्यम 2

4 of 5

दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। आज फिल्म को रिलीज हुए 51 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दृश्यम 2 ने  60 लाख का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 237.76 लाख रुपये हो गई है।
वेड

5 of 5

वेद
रितेश देशमुख और जेनीलिया डिसूजा की फिल्म वेद भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। 20 साल बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को पर्दे पर लाने वाली इस प्यारी सी प्रेम कहानी को लोग खूब सराह रहे हैं। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वेद ने शनिवार को पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 28.19 लाख रुपये हो गई है।