Viral Instagram Reels: यह दिल छू जाने वाला क्लिप इंस्टाग्राम यूजर ‘रणवीर सिंह’ ने 28 अक्टूबर को साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 17 मिलियन व्यूज के लिए आप सभी का शुक्रिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा व्यूज, 24 लाख लाइक्स और हजारों की संख्या में यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

‘मन भरिया…’ सोशल मीडिया पर इस गाने के तमाम वर्जन हैं। बी प्राक ने इस गीत को इतनी खूबसूरती से गाया है कि अब भी यह सॉन्ग हमारी प्ले लिस्ट का हिस्सा है। वैसे किसी ने इस गीत को गिटार पर बजाया, तो किसी ने तबले पर। लेकिन भैया… हमें इंस्टाग्राम रिल्स की दुनिया में एक ऐसा कलाकार मिला है, जिसने ‘मन भरिया’ को कुछ इस अंदाज में गाया कि लाखों लोग उसे फैन हो गए। पब्लिक का कहना है कि इस वीडियो को देखकर उनके कानों को राहत मिल रही है। जबकि कुछ ने लिखा है कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं।
कानों से होकर रूह में उतरता है ये सॉन्ग

यह दिल छू जाने वाला क्लिप इंस्टाग्राम यूजर ‘रणवीर सिंह’ ने 28 अक्टूबर को साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 17 मिलियन व्यूज के लिए आप सभी का शुक्रिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा व्यूज, 24 लाख लाइक्स और हजारों की संख्या में यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि दिन बन गया, कुछ ने कहा कि इंटरनेट की बेस्ट चीज। इसी तरह से तमाम लोगों ने अपने दिल की बातें लिखी हैं। वैसे इस गीत को सुनने के बाद आपके दिल में क्या आया? कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं।
इनकी आवाज ने उड़ा इंटरनेट पर गर्दा!

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि एक स्ट्रीट म्यूजिशियन फर्श पर बैठा है। वहां से गुजरता हुआ शख्स ‘मन भरिया’ गाना शुरू करता है और बंदा गिटार बजाने लगता है। लेकिन भैया… जैसे ही म्यूजिशियन गाना शुरू करता है तो माहौल बड़ा ही जादुई हो जाता है। शायद यही वजह है कि इस वीडियो इंटरनेट की पब्लिक के दिल को छू रहा है। इंस्टा पोस्ट के अनुसार, म्यूजिशियन का नाम शिवम है। जबकि दूसरे बंदे का नाम लव सिंह है। सही में, दोनों की आवाज ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया। अब इस सॉन्ग पर रील्स की बाढ़ आनी तय है।