हिमाचल में HRTC बस की ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से जाम हुए पहिए…

राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक की सूझबूझ से सवारियों की जान बच गई।

दुर्घटनाग्रस्त बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HP 10B-6851) तांगणू से चिडगांव रोहड़ू जा रही थी। इसी दौरान सुबह जब बस बरशील कैंची के समीप पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।

स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ से बस को कंट्रोल किया और एक जगह बस को  चट्टान से टकराकर रोक दिया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बस में सवार कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।