मुख्यमंत्री ने  विरोधियों के चक्र्व्यू  को तोड़ कर लाखों प्रदेशवासियों को दी राहत : मुकेश शर्मा 

सोलन में कांग्रेस डाटा एनालिटिक्स  के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा   ने सोलन में प्रेस वार्ता की।  प्रेस वार्ता में के दौरान उन्होंने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  के सत्ता में आते ही उनके रास्ते में विरोधियों ने काफी अड़चनें अड़ाने की कोशिश की। सीमेंट विवाद का चक्र्व्यू रच कर भी उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। लेकिन सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न केवल विरोधियों के हर चक्र्व्यू को तोड़ा  बल्कि उनकी हरके चाल को भी असफल कर देश की जनता के दिलों में जगह बनाई।  उन्होंने कहा  कि आज सीमेंट विवाद हल होने से  हज़ारों प्रदेशवासियों को राहत मिली है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पांच दिनों के भीतर कांग्रेस सरकार को असफल साबित करने के लिए सीमेंट विवाद  का बीज बीजा गया। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने  अपनी कुशाग्र बुद्धि और विवेक से इस विवाद को ज़्यादा दिनों  पनपने नहीं दिया और इसे जड़ से समाप्त कर दिया।  उन्होंने कहा कि  इस सफलता की वजह से आज हज़ारों घरों में फिर से चूल्हा जलना आरम्भ हो चुका है।  अर्की और बिलासपुर जिला के कारोबारियों की ज़िंदगी में फिर बहार आ चुकी है। हज़ारों परिवारों के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरों को समाप्त कर दिया है।  प्रदेश में अब सुख का वातावरण देखा जा रहा है।  जिसके लिए वह  मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते है।