
Viral Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया पर कई तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें से कुछ तस्वीर आपके दिमाग की परीक्षा लेती हैं जबकि कई आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों का धोखा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तसवीर वायरल (optical illusion viral) हो रही है, जिसे सिर्फ तेज दिमाग वाले ही हल कर सकते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाले गेम खेलना लोग काफी पसंद करते हैं। इस तरह के गेम में किसी भी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपी चीजों को खोजना होता है। इन तस्वीरों में चीजों को इस तरह से छिपाया जाता है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी अच्छे-अच्छे लोग तस्वीर में छिपी चीज को खोजने में फेल हो जाते हैं। आज हम आपके लिए जो तस्वीर लेकर आए हैं उसमें आपको छिपे सांप को खोजना है। इस सांप को खोजने के लिए आपको आठ सेकेंड का समय दिया गया है।

अगर आप आठ सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपे सांप को खोजने में सफल हो जाते हैं तो माना जाएगा कि आप सुपर जीनियस हैं। अगर आप तस्वीर में बहुत कोशिश करने के बाद भी आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी नजर को तस्वीर में दिख रहे सपेरे पर और इधर-उधर दौड़ाएंगे तो आपको सांप आसानी से दिख जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में एक घर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सपेरा और एक शख्स बैठा हुआ दिख रहा है। सपेरा बीन बजा रहा और उसके पास दो सांप को रखने वाली टोकरी भी दिख रही है। अब इन्हीं के पास सांप भी है जिसे आपको आठ सेकेंड के अंदर खोजना है। अगर आप अपने आपको जीनियस साबित करना चाहते हैं, तो आठ सेकेंड के अंदर सांप को खोजकर दिखाएं।

इस तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है जिसको देखने के बाद ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम गया है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।
