ग्लेशियर की चपेट में आई कार, तीन घायल नारकंडा में

नारकंडा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि बतनाल के पास ग्लेशियर गिर गया है। कार (HP 06A -6203) ग्लेशियर की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे।

ग्लेशियर की चपेट में आने कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नारकंडा पुलिस चौकी को सूचना मिली कि बतनाल के पास ग्लेशियर गिर गया है। कार (HP 06A -6203) ग्लेशियर की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे।

चमन लाल निवासी कुमारसैन, बेटी स्वीटी व पोती इनाया को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नारकंडा अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।