Car rally in Solan in support of Kisan agitation.

सोलन में भी निकाली गई किसान आंदोलन के समर्थन में कार रैली | 

सोलन के ऐतिहासिक ठोडो  मैदान में जहाँ एक और गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था | जहाँ  मुख्यातिथि  मंत्री राजेंद्र गर्ग  प्रदेश के  विकास  और उपलब्धियों के बारे जानकारी दे रहे  थे  वहीं दूसरी ओर  सोलन की सब्जी मंडी में किसान एकत्र हो कर  केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कानूनों के विरोध में  रैली निकाल रहे थे | यह रैली दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में निकाली गई | जिसमे सोलन शिमला के किसानों और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया |  वहीँ अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें समर्थन दिया | युवा बाइकों पर नज़र आए तो किसानों ने कार रैली निकाल कर अपना समर्थन दिया | कुछ किसान सोलन से दिल्ली की ओर रवाना हुए |

  इस मौके पर किसानों और युवाओं ने किसानों के समर्थन में कहा कि आज सोलन शिमला  का किसान  पूरी तरह से किसान आंदोलन का समर्थन करता है | इसी लिए उनके द्वारा आज सोलन में कार रैली का आयोजन किया गया | जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा ने कहा कि आज भारत का किसान तीन कानूनों को लेकर बेहद चिंतित है और वह दिल्ली में प्रदर्शन करने को मजबूर है इस लिए सोलन ओर  शिमला के किसान  रैली निकाल कर किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे है | उन्होंने बताया कि करीबन 60 किसानों का एक समूह दिल्ली के लिए रवाना भी हो रहा है | वहीँ  अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों ने भी किसानों को समर्थन देने का एलान किया | सोलन की सब्जी मंडी से सोलन के बाय पास तक इस रैली को निकाल कर शहरवासियों को भी किसानों के प्रति जागरूक किया |