Career Horoscope 14 September 2022 आर्थिक राशिफल : मेष समेत इन सात राशियों को होगा अच्छा लाभ

ग्रह-नक्षत्र की स्थिति से जानकारी मिल रही है कि बुधवार के दिन कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा तो कुछ राशियों के लोग अनावश्यक व्यय कर सकते हैं। आइए जानते हैं धन व करियर के मामले में मेष से मीन सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है…

 

daily money financial horoscope predictions 14 september 2022 these seven zodiac signs including aries will get good benefits on wednesday
Career Horoscope 14 September 2022 आर्थिक राशिफल : मेष समेत इन सात राशियों को होगा अच्छा लाभ

अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें – सब्सक्राइब करेंक्लिक करे

Career Horoscope 14 September 2022, बुधवार को अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। कुछ राशियों के लोग शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे और उत्तरदायित्व बढ़ेगा। वहीं कुछ राशियों के लोग अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, देखें विस्तार से…

मेष आर्थिक राशिफल: नए परिवर्तन होंगे

राशि का स्वामी मंगल द्वितीय भाव में चल रहा है। चंद्रमा मेष राशि का प्रथम भाव में आपके अंदर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

वृषभ आर्थिक राशिफल: बाधाएं आ सकती हैं

आज आपकी राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी हो सकती है। परिवार की तरफ से वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। सायंकाल के बाद चंद्रमा के मेष राशि में प्रवेश करने के उपरांत कुछ धैर्य बंधेगा, पड़ोसी सहयोग करेंगे।

मिथुन आर्थिक राशिफल: रूके कार्य पूर्ण होंगे

आज आप में अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नए-नए कार्यों में विनियोग करेंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से अकस्मात् खर्चा बढ़ेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।

कर्क आर्थिक राशिफल: ज्ञान की वृद्धि होगी

आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां खोजना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है।

सिंह आर्थिक राशिफल: धन का व्यय करेंगे

आज मेष का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। अपनी शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक्पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रूचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी।

कन्या आर्थिक राशिफल: प्रभाव में वृद्धि होगी

आज राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा राज्य विजय कारक है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं।

तुला आर्थिक राशिफल: अधिकारों में वृद्धि होगी

अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सभी आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: खुशखबरी मिलेगी

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। सप्तम भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की आशंका रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु आर्थिक राशिफल: धर्म अध्यात्म में वृद्धि होगी

राशि से पंचम भाव में चंद्रमा धर्म अध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। चतुर्थ भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ कर सकता है। अतः खान पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मकर आर्थिक राशिफल: धन लाभ होगा

आज राशि से द्वितीय-तृतीय एवं कर्म स्थान में केतु, चन्द्र, मंगल, शुक्र योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ करायेगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल: कार्य में सफलता मिलेगी

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रूचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा।

मीन आर्थिक राशिफल: प्रेम भावना बढ़ेगी

आज राशि से द्वितीय अष्टम शत्रु चिंता की निवृत्ति कारक है। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व जीवनसाथी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक चिंता होने की संभावना है। जिससे आप अपनी वाकपटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे। रात्रि में अकस्मात अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।