केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण से किया महिलाओ को आत्मनिर्भर

केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण से किया महिलाओ को आत्मनिर्भर

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई है जिस से आज महिलाओ की जीवनचर्या पहले के मुकाबले बेहद आसान हो गई है। हर घर नल योजना हो या फिर केंद्र की उज्जवला योजना हो इस से महिलाओ को राहत मिली है। यह बात केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोलन में भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन के दौरान कही । उन्होंने कहा कि महिलाओ को सम्मान देने में केन्द्र व  प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि भाजपा महिला का सम्मान करती है ये ही कारण है कि आज महिलाओ को पार्टी के अंदर 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है । महिलाओ को परेशानियों की परेशानियों को दूर करने का कार्य भाजपा ने किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र ने स्पेशल दर्जा दिया गया है जिस से केन्द्रीय योजनाओं का 90 प्रतिशत पैसा केंद्र से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिसके चलते आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है व सभी सुविधाएं लोगों को मिल रही है।