सरकारी उपक्रमों को बेचने का कलैंडर जारी करे केंद्र सरकार : कुलराकेश पंत

कालका शिमला रेलवे लाइन को निजी हाथों पर सौंपने की तैयारियाँ चल रही है |  हैरानी वाली बात यह है कि कालका शिमला रेलवे लाइन जिसे विश्व धरोहर का दर्जा मिल चुका है और इस विख्यात धरोहर के विकास के लिए केंद्र के पास इतना धन नहीं है कि इसे खुद चलाए  |  इसे सरकार घाटे का सौदा समझ रही है | यही वजह है सरकार ने   निर्णय लिया गया है कि इसे निजी हाथों में सौंपा जाएगा | इस फैंसले से कांग्रेस और भाजपा के नेता  विवेक शर्मा और कुलराकेश पंत दोनों परेशान और हैरान है |  उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी है | आप को बतादें कि प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले अभियान चलाया था कि रेलवे लाइन के आस पास फूल लगाए गए और सौंदर्यीकरण किया गया | लेकिन सब धरा का धरा आज नज़र आ रहा है | क्योंकि अब  इस   विश्वधरोहर  पर निजी ट्रेन दौड़ा करेगी | 
कांग्रेस और भाजपा के नेता  विवेक शर्मा और कुलराकेश पंत   ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेवले में शायद अधिकारी इतने समझदार  और कुशल नहीं थे  जिनकी वजह से विश्व विख्यात  विश्वधरोहर रेल मार्ग  आज निजी हाथों में बिकने जा रहा है | उन्होंने कहा कि वह मानते है कि सरकार का निर्णय तर्क संगत नहीं है यहाँ लापरवाह अधिकारियों को बदलने की आवश्यकता थी |
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष  कुल राकेश पंत ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार सरकारी उपक्रमों को बेचती जा रही है | अब हिमाचल में भी विश्वधरोहर कालका शिमला रेवले लाइन को बेचा जा रहा है | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सरकारी उपक्रमों को बेचने का कलैंडर जारी करे केंद्र सरकार ताकि भारत की जनता कोई  आकस्मिक धक्का न लगे | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब से जुड़े सब उपक्रम बेचने में आमादा है | इस लिए अब समाजिक संस्थाओं को एक हो कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की आवश्यकता है |