Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से हिंदू नववर्ष भी हो रहा शुरू, जानें इन दिनों क्या करें क्या न करें

Chaitra Navratri 2023 dos and don’t: चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से शुरु होने जा रहा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन दिनों क्या करें क्या न करें।

navratri 2023
अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए क्लिक करें – सब्सक्राइब करेंक्लिक करे
चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नववर्ष का आरंभ होने जा रहा है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरु होने जा रहे हैं और समापन 30 मार्च 2023 को होगा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। तो इस दौरान कुछ नियमों का सख्ती से पालन किया जाना बेहद जरूरी है। तभी मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में क्या करें क्या न करें।

चैत्र नवरात्रि में क्या करें क्या न करें
चैत्र नवरात्रि का पहले दिन अपने घर की अच्छे से साफ सफाई जरूर करें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार जरूर लगाएं। बंदनवार अशोक या आम के पत्तों का हो तो बहुत अच्छा है।

घर के मुख्य द्वार पर फूलों से या रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली जरुर बनाए और घर के दरवाजे पर कुमकुम से शुभ लाभ लिखें।

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा स्थल पर मां दुर्गा के साथ साथ, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की तस्वीर भी स्थापित करें और उनकी विधिवत पूजा अर्चना करे।

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाछ जरूर करना चाहिए। जिसमें सबसे पहले कवच, कीलक और अर्गला स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

नवरात्रि की पूजा में लाल रंग या फिर ऊनी से बने आसन पर ही बैठें। यदि आपके पास कोई ऊनी आसन नहीं है तो लाल रंग के कंबल को भी आप आसन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

नवरात्रि के दौरान साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखें और कोशिश करें की आप मांसाहारी भोजन या शराब का सेवन न करें।

दुर्गा पूजा के दौरान पति पत्नी को भी संबंध बनाने से बचना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही इस दौरान अपने बाल और नाखून न काटें।