सीएम जयराम ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा से साइंस म्यूजियम की शुरूआत हुई है। देश में 75 साइंस म्यूजियम बनेंगे।

सांप को पकड़ते वन विभाग के कर्मचारी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन के दौरान पंडाल में सांप निकल आया। सांप को देखते ही विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही पलों में सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना संबोधन शुरू किया। चंबा में साइंस म्यूजियम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में 75 साइंस म्यूजियम बनेंगे।