हिमाचल में आज कल बारिश के आसार:2 से 6 डिग्री नीचे गिरा तापमान

मानसून विदा होने के बाद भी हिमाचल प्रदेश में बारिश लोगों को परेशान कर रही है। सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। वहीं तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 दो 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। इससे खासकर ऊंचे क्षेत्रों में अभी से ही सर्दी का एहसास होने लगा है।

बारिश होने का येलो अलर्ट जारी

केंद्रीय मौसम विभा ने हिमाचल समेत देश के 23 राज्यों में आज व कल तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 13 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।