Chief Minister inaugurated and laid foundation stones for developmental projects worth Rs 196 crore for Arki, Solan and Kasauli constituencies

वाकनाघाट में मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य की रखी आधारशिला

सोलन के वाकनाघाट में  आज  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे | उनका यहाँ पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया | मुख्यमंत्री द्वारा वाकनाघाट में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी |    इस केंद्र में युवाओं काे आईटी से लेकर फूड पार्क, हाॅस्पिटेलिटी और वैलनैस  जैसे कई तरह का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे |  यह  अर्धवार्षिक  से लेकर अलग-अलग समय की अवधि के प्रशिक्षण होंगे । विद्यार्थियों काे प्रशिक्षण देने के बाद कंपनियाें के साथ  अनुबंध कर  उन्हें राेजगार के अवसर भी  प्रदान किए जाएंगे।  यह केंद्र काैशल विकास निगम के अधीन चलाया जाएगा। निगम यहां पर युवाओं काे व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करवाने के लिए अलग से विशेषज्ञाें की नियुक्ति करेगी।   यहां से व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करवाने के बाद निगम युवाओं काे खुद का काराेबार शुरु करने में भी उनकी मदद करेगा। विद्यार्थी  जब तक  कि वह आत्मनिर्भर  नहीं हाे जाता तब तक निगम उसका पूरा मार्गदर्शन करता रहेगा   | 

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  देश में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस चार जगह स्वीकृत किए गए है | सोलन के वाकनाघाट में भी इन्ही में से एक संस्थान  होगा |  जिसे  85 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जाएगा | उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिभर्र बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण योगदान देगा | उन्होंने कहा कि अभी 65 करोड़ रूपये के टेंडर हो चुके हैं जल्द इसका कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की बेहद संभावनाएं है लेकिन यहाँ के युवाओ को पर्यटन चलाने की स्किल में बेहद कमी थी जो इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दूर हो सकेगी |