Chief Minister will put the foundation of victory in Vidhan Sabha elections through practice class: Bharat Sahni

अभ्यास वर्ग के माध्यम से सोलन में मुख्यमंत्री रखेंगे विधान सभा चुनावों में जीत  की नीवं  : भरत साहनी 

सोलन में  शिमला संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग लगने जा रहा है | इस अभ्यास वर्ग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत अन्य मंत्री और पदाधिकारी भी भाग लेंगे | इस अभ्यास वर्ग में शिमला सोलन और सिरमौर के पदाधिकारी भाग लेंगे | शिविर में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी | पार्टी को किस तरह से मजबूत करना है | इसको लेकर मंथन भी किया जाएगा | जिला महामंत्री भरत साहनी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि   इस अभ्यास वर्ग में  कुल 10 विषय रखे जाएंगे  शिविर के सफल आयोजन के लिए 14 समितियों का गठन किया गया है और प्रत्येक समिति का एक प्रमुख भी नियुक्त कर दिया  गया है। 

                   भरत साहनी ने बताया कि भाजपा को मजबूत करने के उदेश्य से सोलन में अभ्यास वर्ग लगाया जा रहा है | जिसमे भाजपा के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , स्वास्थ्यमंत्री राजीव सैजल समेत कई वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन करेंगे | उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग  भाजपा की जीत की नीवं  होती है जो  कल सोलन में रखी जाएगी  |  उन्होंने कहा कि पार्टी  2022 के लिए क्या लक्ष्य लेकर चल रही है और उसे कैसे हासिल करना है इस बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी  | सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा |