जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जटोली और आसपास के क्षेत्रों में मनाई पिकनिक..

जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जटोली और आसपास के क्षेत्रों में मनाई पिकनिक…
सोलन..
आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने शनिवार को जटोली मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पिकनिक का आनंद उठाया। स्कूल के करीब 50 नन्हें बच्चों ने अध्यापकों संग सबसे पहले जटोली मंदिर में माथा टेका। उसके पश्चात बच्चों के लिए खासतौर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का इंतजाम किया गया। जिसमें विंटर कैम्प में भाग ले रहे सभी बच्चों ने केक काट एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान बच्चो ने कैरल सिंगिंग की और माता के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका बबिता भारद्वाज, किरण, मोनिका आदि ने भाग लिया।