नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर के सौजन्य से चल रहे सफाई अभियान क्लीन इंडिया 2.0

नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर के सौजन्य से चल रहे सफाई अभियान क्लीन इंडिया 2.0

नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर के सौजन्य से चल रहे सफाई अभियान क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत आज शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के सदस्यों ने युवक मंडल अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के अधिकारियों और स्वँयसेवियों के साथ संयुक्त रूप में बिलासपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक, कूड़ा-कर्कट और रास्तों को साफ करके 01-10-2022 से 31-10-2022 तक चले इस सफाई अभियान का समापन किया। इस दौरान आज लगभग 500 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया।

शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत सफाई अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए धार- टटोह पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न वार्डों की गलियों और रास्तों से प्लास्टिक एकत्रित करके उन्हें साफ किया और लोगों को स्वछता अपनाने का संदेश दिया। इस सफाई अभियान में महिला मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान युवक मंडल ने एक महीने में लगभग 1000 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया और एकत्रित किए गए प्लास्टिक को आज समापन अवसर पर नगर परिषद बिलासपुर को सौंपा।

जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा की अगुवाई में जिला बिलासपुर से आए हुए विभिन्न युवक मंडलों के सहयोग से आज बिलासपुर शहर को साफ किया गया और लोगों को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने युवाओं को समाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को टी- शर्ट भेंट की गई।