Cleanliness medal on the shoulder of Solan Municipal Corporation

सोलन नगर निगम के काँधे पर लगा स्वच्छता का मेडल

सोलन को नगर निगम को बने अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ , लेकिन सोलन नगर निगम की टीम की मेहनत की वजह से आज  सोलन नगर निगम के काँधे पर  स्वच्छता का  तमगा ज़रूर लग गया  है।  स्वच्छता में हिमाचल की राजधानी  शिमला और  धर्मशाला  को भी पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है।  जिसके चलते सोलन नगर निगम में ख़ुशी की लहर देखी जा  रही है।  हिमाचल में दुसरे स्थान पर आने के लिए सोलन नगर निगम के कमिश्नर एल आर वर्मा ने नगर निगम की टीम का धन्यवाद किया।  उन्होंने बताया कि नगर निगम के  मेयर और डिप्टी मेयर की टीम उनके साथ मिल कर कड़ी मेहनत कर रही थी।  जिसकी वजह से सोलन  नगर निगम यह उपलब्धि हासिल कर पाया है। 
नगर निगम के कमिश्नर एल आर वर्मा ने  कहा कि अभी सोलन को नगर निगम बने ज़्यादा समय भी नहीं हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी सोलन ने स्वछता में हिमाचल में दूसरा स्थान हासिल किया है।  उन्होंने कहा कि यह मुकाम हासिल  करने के लिए ,नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों  द्वारा  कड़ी मेहनत  की गई लेकिन साथ में सोलन की जनता ने भी उनका भरपूर सहयोग दिया।  शहर वासियों का सहयोग अगर नहीं मिलता तो  यह उपलब्धि हासिल  नहीं कर पाते।  उन्होंने कहा कि वह सोलन को पहले नंबर पर देखना चाहते है।  जिसको लेकर वह कड़ी मेहनत कर रहे है।  अगले वर्ष हिमाचल में  वह नंबर वन होंगे लेकिन उसमें सोलन वासियों का सहयोग बेहद आवश्यक है।