पीएम के शिमला दौरे पर छाए बादल,राजधानी सहित प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में आई गिरावट।

मौसम के करवट बदलने के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है और आने वाले दिनों में प्रदेश में एक और पश्चमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे के दौरान बादल छाए रहे सकते है।भले ही प्रदेश सरकार अपने स्तर पर पूरी तैयारियां कर रहा है परंतु उस समय प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है ।26 व 27 को पश्चमी विक्षोभ के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है जिसके कारण 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला दौरे पर भी बादल छाए रहे सकते है।प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से शिमला आएंगे और रिज पर जनसम्बोधन भी करेंगे।
वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मई माह में इस बार बर्फबारी हुई है।प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।मंडी और कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हुई है।प्रदेश के अधिकतर जिलों में जिसके चलते तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।मई माह में रोहतांग व लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी वर्षों बाद बर्फबारी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल के बताया कि गत 24 घण्टो के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हुई है।मंडी और कांगड़ा में सबसे अधिक वर्षा हुई है जिसके कारण 5 से6 डिग्री तापमान में गिरावट आई है।जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।लाहौल स्पीति में आज न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया है।प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और धुंध छाए रहने की भी सूचना है।प्रदेश में वर्षा होंने से गर्मी से लोगो को राहत मिली है।ऊना में जहां तापमान 40 के पार हो गया था वहीं वर्षा के कारण यह 32 डिग्री तक पहुंच गया है।केयलोंग का तापमान 15.6 और शिमला का तापमान लुढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया है।लाहौल स्पीति और इसके आसपास के क्षेत्रों में शून्य व इससे कम तापमान पहुंच गया है।आज प्रदेश भर में मौसम इसी तरह बना रहेगा। कल से वर्षा का क्रम थमने की संभावना है और मौसम में बदलाव होगा।उन्होंने कगा की 26 और 27 मई को एक और पश्चमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा लेकिन इसका असर प्रदेश में ज्यादा नही रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।31 मई को कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

वहीं बता दे कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिमला दौरा है इस दौरान वह रिज पर जनसम्बोधन भी करेंगे।पश्चमी विक्षोभ के चलते पीएम के प्रस्तावित दौरे पर बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।प्रदेश सरकार तैयारियों में जुटी है वह अपने स्तर पर कोई कोर कसर नही रखना चाहती अब देखना यह है कि मॉस उस समय किस करवट बैठता है।