सीएम धामी आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने जनसंवाद किया।

चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोला आराकोट में हेलीकाप्टर से उतरे और आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उनके साथ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के अचानक बिना किसी सूचना के आराकोट पहुंचे। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंट करने के बाद वह छोटे वाहन से आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले।