मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को डूबाने वाली कांग्रेस अब खुद डूब रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नहीं हैं न ही कांग्रेस किसी का भला कर सकती है। देश को डूबाने वाली कांग्रेस अब खुद डूब रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को ऊना शहर के पुराना बस अड्डा में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शिरकत की।