“बहादुर ढाबे” पर खाना खाने पहुंचे CM सुक्खू, लिया मक्की की रोटी व काली दाल के साथ घी का जायका

कड़क फैसलों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी हर किसी को भाने लगी है। बुधवार को हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्यसरीय समारोह में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वापिस शिमला लौट रहे थे। इस दौरान उनका काफिला बिलासपुर के बागी बनौलानामक जगह पर अचानक ही रुक गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां स्थित “बहादुर ढाबे” में खाना खाने पहुंच गए। मुख्यमंत्री को ढाबे में खाना खाने पहुंचता देख हर कोई हैरान था। कुछ पलों के लिए तो मानो किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद एक ढाबे में खाना खाने आ पहुंचे। अहम बात यह थी कि मुख्यमंत्री के साथ बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ यहां मक्की की रोटी, देसी घी के साथ काली दाल का जायका लिया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर सहित अपने अन्य अधिकारियों के साथ खाना खाते मुख्यमंत्री

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर भी ढाबे में खाना खाने के दौरान की तस्वीर साझा की। जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा ” बिलासपुर के बागी बनौला में छोटे से ढाबे में मक्की की रोटी और देसी घी के साथ काली दाल का अपना ही स्वाद है आज काफी समय बाद हमीरपुर से शिमला जाते वक्त बहादुर ढाबे पर खाना खाने का मौका मिला। “

खाना खाने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला यहां से शिमला के लिए रवाना हो गया।