सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजगढ़ सड़क हादसे पर किया शोक व्यक्त

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सुबह सिरमौर जिला के लानाचेता-राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप वाहन दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उन्होंने प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।