कर्नल शांडिल का भाजपा पर तंज : भाजपा की कार्यप्रणाली सिर्फ घोषणाएं और झूठे वादे करना

कोई व्यक्ति कोई ऐसा काम बता दे जो सोलन में, भाजपा सरकार के द्वारा शुरू कर, पूरा किया गया है यदि कोई ऐसा काम, कोई व्यक्ति बता देगा तो, उसे मैं इनाम दूंगा,यह बात आज सोलन में, पूर्व मंत्री और सोलन के विधायक, कर्नल धनीराम शांडिल ने कही। शांडिल ने कहा कि, भाजपा की कार्यप्रणाली में ,सिर्फ वादे करना और घोषणा करना है। शांडिल ने कहा कि ,उन्होंने अपने पिछले सेवाकाल में सोलन विधानसभा में 463 करोड़ रुपए से, क्षेत्र में काम करवाए थे,उन्होंने कहा कि, अभी भी विकास कार्य सोलन विस में चले हुए हैं,उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस कार्यकाल में करवाए गए कामों का उद्घाटन ,करने का काम ही सिर्फ, भाजपा सरकार कर रही है,उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग  कांग्रेस के कार्यों का ,उद्घाटन करें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है , लेकिन वह ,उन कामों की तरफ भी ध्यान दे ,जो कार्य अधर में लटके हुए हैं।

उन्होंने कहा कि, सत्ता किसी की भी हो, लेकिन झूठ नहीं बोलना चाहिए ,क्योंकि जनता उसका जवाब, चुनाव में दे ही देती है। उन्होंने कहा कि, ट्रांसपोर्ट नगर, जिसका शिलान्यास ,सीएम जयराम ठाकुर करके गए थे ,वह आज भी लटका हुआ है ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस ,हमेशा जमीनी स्तर पर ,कार्यों को पूरा करती आई है,,उन्होंने कहा कि, भाजपा सिर्फ उन कामों को ही, आज जनता के सामने रख रही है ,जो कांग्रेस कार्यकाल में शुरू होकर खत्म भी हो चुके हैं।