हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से सीनियर पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया गया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया। वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को आब्जर्वर बनाया है।