The newly elected MLAs expressed their gratitude to the public, told these priorities,

कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने भाजपा प्रत्याशी के गाँव में जाकर , अपनी जीत की भरी हुंकार

अर्की विधानसभा क्षेत्र में ,कांग्रेस और भाजपा, चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।  विधानसभा क्षेत्र अर्की में, कांग्रेस के प्रत्याशी ने आज , भाजपा प्रत्याशी के गाँव में ही , बैठक का आयोजन किया और , अपनी जीत  की हुंकार भी  भरी।  संजय अवस्थी ने इस मौके पर कहा कि ,आज अर्की की जनता , भाजपा  के स्थानीय  नेताओं से बेहद दुखी है।  उन्होंने कहा कि ,इन नेताओं ने ,भाजपा जुमलों की तरह  , मुख्यमंत्री को गुमराह कर , झूठी घोषणाएं  करवाई , जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी।  जिसकी वजह से आज ,अर्की वासी अपने आप को, ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 

उन्होंने  भाजपा प्रभारी राजीव बिंदल पर ,तंज कस्ते हुए कहा कि , पूर्व मुख्यमंत्री  स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पर  वह , आरोप लगा रहे है कि, उन्होंने विधायक रहते हुए ,अर्की का विकास नहीं किया , शायद वह भूल गए हैं कि,  स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जब ,अर्की के विधायक भी  नहीं थे ,तब भी वह बतौर मुख्यमंत्री, अर्की को अरबों रुपये की सौगातें  दे चुके थे ।  लेकिन वह स्पष्ट करें कि ,वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री  ने ,जो घोषणाएं की थी ,उन्हें आज तक पूरा क्यों नहीं किया गया ?

 संजय अवस्थी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि , भाजपा  सरकार चार वर्षों से, प्रदेश में  राज कर रही है, लेकिंन  उसके बावजूद भी ,अर्की के लोग मायूस है।  वह उनकी जन विरोधी नीतियों का, विरोध कर रहे हैं।  उन्हें उम्मीद है कि  ,यह आक्रोश मतदान के दिन ,भाजपा  को साफ़ दिखाई देने वाला है।  अवस्थी ने कहा कि, यह चुनाव जनबल और धनबल के बीच है। भाजपा धनबल के बूते ,चुनाव लड़ रही है तो वह ,जनबल से इस चुनाव को लड़ रहे है।
जिसके बूते पर वह ,अवश्य जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा चुनाव प्रभारी  ,राजीव बिंदल , और स्टार प्रचारक मंगल पांडे यहाँ के मतदाताओं को, भ्रमित करना चाहते है, और भाजपा प्रत्याशी  को विकास पुरुष बता रहे है।  लेकिन हकीकत  क्या है, वह अर्की की जनता जानती है। इससे अच्छा होता कि, वह पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा की, तारीफ़ करते। उन्होंने कहा कि ,शायद , मंगल पांडे  हिमाचल में बिहार के लोगों को ,नौकरी पर रखने को विकास मान रहे है , लेकिन अर्की की जनता ,सब समझती है वह इसका जवाब देना भी जानती है।