भारतीय लोकतंत्र को ज़िंदा रखने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना आवश्यक : संजय अवस्थी 

 

मुख्यमंत्री के  प्रधान  सेनापति सीपीएस संजय अवस्थी लोकसभा  चुनावों  में जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतर  चुके है।  इस लिए  अभी से ही वह  गाँव गाँव जा कर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें बताने का प्रयास किया जा रहा है कि कांग्रेस का सत्ता में आना क्यों आवश्यक है।  उन्होंने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। इस मनमानी के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने वालों की आवाज़ को जबरदस्ती दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।  उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल कांग्रेस ने जीत का बीज बोया है। आने वाले चुनावों में भी वह जीत हासिल कर केंद्र से भी  भाजपा को सत्ता से बाहर करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सीपीएस  संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को ज़िंदा रखने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान पर आक्षेप हो रहा है। उसको केवल कांग्रेस रोक सकती है। इस लिए हिमाचल में 4 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए  कांग्रेस अभी से जुट गई है। वह जहाँ भी जा रहे है मतदाताओं से आग्रह कर रहे है कि लोकतंत्र को ज़िंदा रखने के लिए  सभी को एक मत होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  उनका लक्ष्य हिमाचल की चारों सीटें जीतना है। उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि जिस तरह से विधान सभा चुनावों में मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ दिया है उसी तरह लोकसभा चुनावों में भी वह कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।