Congress has nothing to give and nothing to lose: Virender Kashyap

कांग्रेस की गुट बाजी उनकी हार का बनेगी सबसे बड़ा कारण : वीरेंद्र कश्यप

सोलन  नगर निगम  चुनावों के चलते सोलन के राजनीति पूरी तरह से गरमा चुकी है | आरोप प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर पहुंच चुका है | पहले भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी पर कई तंज कसे अब पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने सोलन के विधायक धनीराम शांडिल पर जुबानी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के विधायक अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह से असफल हो चुके है | यही कारण है कि उनमें फूट बढ़ती जा रही है | जिसका फायदा नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिलने वाला है | उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सोलन को नगर निगम का तोहफा देने के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि वह जल्द ही  जीत हासिल कर उन्हें भाजपा की नगर निगम का तोफा देंगे | 

 पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस  पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस को पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा ने करारी शिकस्त दी है और नगर निगम के चुनावों में भी वह कांग्रेस का यही हश्र करने वाली है | उन्होंने कहा कि सोलन कांग्रेस के मुखिया सोलन के विधायक धनीराम शांडिल संगठन के समानांतर अपना गुट चला रहे है | जिस कारण सोलन में कांग्रेस पूरी तरह से बंटी नज़र आ रही है | जिसकी वजह से कांग्रेस को पंचायती राज चुनावों में भी मुहकी खानी पड़ी | और नगर परिषद चुनावों में भी कांग्रेस भाजपा के आगे टिकने वाली नहीं है |