हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता असुरक्षित महसूस कर रहे है

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता असुरक्षित महसूस कर रहे है

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस कारण नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं। यह बात शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के प्रवास के दौरान बल्ह के भंगरोटू में मीडिया से अनऔपचारिक बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि भगदड़ वहां होती है जहां हताशा होती है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास नहीं रहा है और ना ही नेतृत्व में क्षमता रही है। इस कारण पूरे देश में नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दूसरे राजनितिक दलों सहित भारतीय जनता पार्टी में भी पलायन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस में नेता बनने की होड़ लगी हुई है और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इस कारण कांग्रेस पार्टी से पलायन होकर नेता और कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर जुबानी हमला बोलते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करना हमारा दायित्व है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों के उद्घाटन करवाने के कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण देकर नहीं बुलाया जाएगा। कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस हताशा और निराशा के कारण बोलने तक का भी पता नहीं चल रहा है।

बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के खयोड़ और बल्ह के भंगरोटू में 95 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को विभिन्न विकासत्मक योजनाओं के लिए बधाई दी।