भाजपा उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने किया ज़ुबानी हमला

भाजपा उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने किया ज़ुबानी हमला

कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग लगातार तेज़ होती जा रही है। गत दिवस भाजपा के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि कांग्रेस की सरकार ने केवल झूठ बोल कर हिमाचल की सत्ता हासिल की है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि कांग्रेस ने केवल गारंटियां देने का वायदा किया लेकिन जनता को केवल धोखा दिया जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।
बाइट पुरषोत्तम
इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने पलटवार किया और कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के बिना ऐसे तड़फ रहे है जैसे बिन जल मछली तड़फती है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने भाजपा नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि अभी तक भाजपा नेताओं को यह यकीन नहीं हो रहा है कि वह सत्ता से बाहर हो चुके है। उन्होंने कहा कि सत्ता के बिना वह मछली की तरह तड़फ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सुक्खू की सरकार ने तीन माह में वह कर दिखाया को जो भाजपा सरकार पांच वर्षों में कर नहीं पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डबल इंजन की सरकार की डींगे हाँकती रही लेकिन डबल इंजन होने के बावजूद भी प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्षों के लिए प्रदेश की जनता से वायदे किए है और वह धीरे धीरे पूरे करने भी आरम्भ कर दिए है। जल्द ही सारे वायदे पूरे किए जाएंगे।