बदलाव की ओर कांग्रेस, बनाया पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप

 

टास्क फोर्स व भारत जोड़ो यात्रा के लिए सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप का किया गठ

Breaking: बदलाव की ओर कांग्रेस, बनाया पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप, टास्क फोर्स व भारत जोड़ो यात्रा के लिए सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप का गठन किया है। राजनीतिक मामलों और टास्क फोर्स के लिए 8 नेताओं की टीम बनाई गई है। वहीं, केंद्रीय स्तर पर बने समूह में 9 लोग शामिल किए गए हैं।

पॉलिटिकल अफेयर्स ग्रुप में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह को जगह दी गई है। इसी तरह टास्क फोर्स.2024 में पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुनील कानुगोलू को शामिल किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए नौ सदस्यीय सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रवनीत सिंह बिट्टू, केजी जॉर्ज, ज्योति मणि, प्रद्युत बोर्दोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद का नाम शामिल है।