हिमाचल में भी कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ़ : पुरषोत्तम गुलेरिया

भाजपा ने हिमाचल में चार उपचुनाव हारे ,जिसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका था। लेकिन अब भाजपा चार राज्यों में चुनाव जीत चुकी है और कांग्रेस का मानो सूपड़ा साफ़ हो गया है उन्हें इन चुनावों में आ रहे नतीजों के चलते खुश होने का मौका भी नहीं मिल पाया। लेकिन हिमाचल में भाजपा को मानो संजीवनी मिल चुकी है। अब भाजपा का आम कार्यकर्ता भी इन चुनावों से आए नतीजों से बेहद खुश नज़र आ रहा है। उपचुनावों में चार सीटें हार कर, अब चार राज्यों में जीत हासिल करने की बात की जा रही है। यह दावा भी किया जा रहा है कि भाजपा का विजय रथ निकल चुका है और अगली हिमाचल की बारी है।

इस मौके पर भाजपा नेता पुरषोत्तम गुलेरिया और राजेश कश्यप ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा ने सही समय पर चौका मार कर हिमाचल कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्या की वजह से आज चार राज्यों में भाजपा जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह जीत का सिलसिला हिमाचल में भी कायम रखेगी। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य राज्यों में भाजपा ने रिपीट किया है उसी तरह हिमाचल में भी रिपीट करेगी। और कांग्रेस का सूपड़ा हिमाचल में भी साफ़ किया जाएगा।