SHIV KUMAR CONGRESS SOLAN

जिला परिषद में फिर कांग्रेस का ही चेयरमैन होगा विराजमान : शिव कुमार

भाजपा ने जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची कुछ दिन पहले जारी कर दी थी | जिसमे कुछ स्थानों  में भाजपा को बगावत भी झेलनी पड़ी यही वजह रही कि कांग्रेस अब फूंक फूंक कर कदम रख रही है | यही वजह रही कि कांग्रेस अभी तक 17 जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं कर पाई है |

 

प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और 12 प्रयाशियों की सूची जारी की |

उन्होंने बताया कि 5 स्थानों पर अभी कांग्रेस मंथन कर रही है जिसमे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल एक मत बनाने की कोशिश कर रहे है | जल्द ही वह बाकी पांच की भी सूची जारी कर देंगे | 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष  शिव कुमार ने बताया कि भाजपा क्योंकि सत्ता में है इस लिए वह सभी चुनावी पासे फेंक कर जीत हासिल करना चाह रहे है | चुनावों के समय ही देश के प्रधान मंत्री किसानों के अकाउंट में दो दो हज़ार रुपए डाल कर किसानों को गुमराह करना चाहते है |
लेकिन हिमाचल के किसान अब उनकी बातों में आने वाले नहीं है और जिला परिषद के चुनावों में वह भाजपा को मुहं तोड़ जवाब देने वाले है क्योंकि भाजपा की वास्तविकता सभी के समक्ष आ चुकी है | उन्होंने कहा कि पहले भी जिला परिषद में चेयरमैन कांग्रेस का था और अब भी कांग्रेस का चेयरमैन फिर से जिला परिषद में काबिज होगा | 
गौर रहे कि एक दिन पहले विधायक धनीराम शांडिल ने कंडाघाट से तीन प्रयाशियों की सूची जारी की थी | लेकीन उनमें से दो प्रत्याशी जिला अध्यक्ष की सूची से गायब है |
जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक में आपसी तालमेल की कमी है और प्रयाशियों को लेकर उनमे आपसी घमासान चल रहा है | जिसका खामियाजा शायद कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना पड़ सकता है |