After walking 8 km, Kuldeep Singh Rathore took a jibe at BJP

कांग्रेस कल से प्रदेश भर में मनाएगी जन आक्रोश सप्ताह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहां कि, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, तथा बढ़ती महंगाई के आक्रोश के चलते, कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में ब्लॉक , जिला और  प्रदेश स्तर पर धरने  प्रदर्शन करने जा रही है  ।
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  ने, पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि, 2017 के विधानसभा चुनाव व  उपचुनावों से पहले भी, जब केंद्रीय परिवहन मंत्री प्रचार के लिए ,हिमाचल प्रदेश आए थे ,उस समय भी उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले ,69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग की, घोषणा की थी, आज तक उस घोषणा का ,कोई पता नहीं है । कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि, हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ,, विधानसभा उपचुनाव ,तथा  मंडी लोक सभा उपचुनाव  होने वाले हैं  जिसके  लिए, भाजपा   बेहद सक्रिय  दिख रही  है , लेकिन  भाजपा  सरकार एक बार प्रदेश की  जनता को ,गुमराह कर चुकी है वह इस बार, गुमराह होने  वाली नहीं है ।

उन्होंने कहा कि, पिछले चुनावों के दौरान भी, जल शक्ति मंत्री एवं बागवानी मंत्री, महेंद्र सिंह ने सिरमौर में, चुनावों के समय , स्थानीय जनता को मूर्ख, बनाने का कार्य किया था, आईपीएच  की पाइप ,लोगों को घर द्वार जाकर लगाई ,लेकिन वोट डालने से पहले ही, उन पाइपों को हटा लिया गया था ,। उन्होंने कहा कि ,बागवानी मन्त्री को, बागवानो के, नुकसान की परवाह नही है  5 हज़ार करोड  का आर्थिक नुक्सान हुआ है जिसके बारे में कांग्रेस ने , बार बार मुख्यमंत्री से  राहत देने का आग्रह किया, परंतु इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है ।  उन्होंने कहा कि, हिमाचल में किसान और बागवान ,हतोत्साहित है ।  सरकार द्वारा कोई राहत नही दी जा रही है ! कांग्रेस द्वारा कल से , जनता आक्रोश सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके तहत  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे,  किसान व बागवान अपने हितो को लेकर रोष  प्रदर्शन करेंगे!  उन्होंने कहा कि ,बागवानी मंत्री द्वारा, किसानो बागवानों के हितों को ,नजरअंदाज कर ,गैरजरूरी घोषणाए कर रहे है, इसलिए  काग्रेस  प्रदेश सह-प्रभारी ,संजय दत्त के नेतृत्व मे, कल नारकंडा से विरोध प्रदर्शन सप्ताह ,की शुरुआत की जाएगी  ।