After walking 8 km, Kuldeep Singh Rathore took a jibe at BJP

उपचुनाव में चारों सीटों पर कांग्रेस करेगी जीत दर्ज, सरकार होने के बावजूद भी भाजपा नहीं कर पा रही प्रत्याशी फाइनल, राठौर

कांग्रेस पार्टी आगामी उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव
 में यह स्पष्ट हो गया है कि लोग भाजपा शासित सरकार की नीतियों से उभ गए हैं। महंगाई व बेरोजगारी से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है जिसका हिसाब जनता चुनावों में सत्ताधारी दल से करेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज शिमला में कहीं।
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

चारों सीटों पर कांग्रेस भाजपा को पराजित करेगी। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मिले व टिकटों को लेकर चर्चा की गई। हाईकमान बहुत जल्दी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगा। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने उम्मीदवार तक फाइनल नहीं कर पा रही है जिससे साबित होता है की उन्हें अपनी हार नजर आ रही है। लोग आज महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। जिसका जवाब इन चुनावों में जनता देने वाली है।