Congress workers celebrated Virbhadra Singh's birthday in Solan by helping the poor

गरीबों के सहायता कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोलन में मनाया वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सभी  हिमाचल वासियों के दिलों पर  राज करते है शायद इसी लिए उन्हें राजा कह कर सम्बोधित किया जाता है। आज उनका जन्मदिन है जिसको लेकर जहाँ एक और कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद खुश है।  वहीँ  हिमाचल के प्रत्येक जिले  में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है और उनके अच्छे  स्वास्थ्य की कामना की जा रही है।  सोलन में भी शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद और नव निर्वाचित पार्षदों  द्वारा इस मौके पर फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। उनके द्वारा सोलन के आस पास ज़रूरत मंदों गरीब नागरिकों को फल मास्क और सैनेटाइजर बांटे गए।  

नगर निगम पार्षद सरदार सिंह  ने इस मौके पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिनके द्वारा हिमाचल में विकास की इबारत लिखी गई। उनके द्वारा  गाँव और शहर सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास किया गया।  यही वजह रही कि वह हिमाचल में 6 बार मुख्यमंत्री बने।  उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके जन्म दिवस पर उनके घर जा कर उन्हें  शुभकामनाएं देते थे।  लेकिन आज कोरोना के कारण परिस्तिथियाँ अनुकूल नहीं है। इस बार वहां से निर्देश आए है कि वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर गरीब और ज़रूरत मंद लोगों की सहायता कर उनका जन्मदिवस मनाया जाए।  इसलिए  वह  कुष्ठ  अस्पताल  में  रोगियों से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें फल और जूस वितरित किए गए। वीरभद्र सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएं सभी नागरिकों ने यह दुआ की।