विधान सभा चुनाव को लेकर एसड़ीएम कार्यालय में स्थापित किया नियंत्रण कक्ष

विधान सभा चुनाव को लेकर एसड़ीएम कार्यालय में स्थापित किया नियंत्रण कक्ष

सरकाघाट विधान सभा चुनाव  -2022 के दृष्टिगत एसडीएम,  सरकाघाट  के कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष सथापित किया गया है  जिसका दूरभाष नम्बर     01905-230042 है।यदि किसी भी व्यक्ति को चुनावों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी या शिकायत करनी है , तो इस नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है  । इसके साथ ही सी-  विजिल/ वोटर हेल्पलाइन / पीडब्लयूडी ऐप  का इस्तेमाल भी कर सकते है।

यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं  एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने देते हुए बताया कि  इसके अतिरिक्त  विधान सभा चुनाव 2022 के सफल संचालन हेतु भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आईएएस अधिकारी जय सिंह को विधान सभा 35- सरकाघाट का सामान्य   पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है  जिनसे  किसी भी व्यक्ति को चुनाव बारे कोई शिकायत करनी हो तो वह पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर    70185-12077 व दूरभाष नंबर 01905-299334 पर शिकायत कर सकते है।  अगर  कोई व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर पर्यवेक्षक से  मिलना चाहते हैं तो हिo प्रo लोo निo विभाग के मंडप स्थित विश्राम गृह में सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच में मिल सकते हैं।