पंजाब में खत्म होगा भ्रष्टाचार, 23 मार्च को हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को पंजाब की जनता के हित में बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने फैसला लिया कि पंजाब में हफ्ता वसूली बंद होगी और भ्रष्टाचार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने फैसला लिया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिसकी घोषणा आगामी 23 मार्च को की जाएगी।

इसके अलावा लोग व्हाट्सऐप पर भी भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकेंगे। श्री मान ने कल ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को 117 सदस्यीय सदन में 92 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और सत्तारूढ़ कांग्रेस समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों को बुरी पराजय का सामना करना पड़ा था।