CRIME: घुमारवीं के छंदोह जंगल में मिला मृत तेंदुआ; दांत गायब, शरीर में गोलियों के निशान

बिलासपुर। घुमारवीं के तहत छंदोह जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। तेंदुए को दधोल स्थित पशु औषधालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विभागीय जानकारी के मुताबिक तेंदुए का एक दांत गायब पाया गया हैं, वहीं तेंदुए के शरीर में गोली के छर्रे भी पाए गए हैं। उधर, आरओ भराड़ी अंकुश आनंद ने बताया कि मारे गए तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। विभाग ने पुलिस में इस बारे शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।