Daily puja prayers performed at Sholayan pagoda of Solan for Shivratri

शिवरात्रि के लिए सोलन के शिवालयों में चल रही रोज़ पूजा अर्चना 

शिवरात्रि के कारण सोलन के शिवालय सभी सज चुके है | मंदिरों में सुबह शाम पूजा अर्चना की जा रही है | अन्य मंदिरों की तरह  सोलन के प्राचीन मंदिर नरसिंह मंदिर में  शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है | कोविड  के नियमों का अनुसरण करते हुए सभी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | नरसिंह मंदिर में शहर वासियों की बेहद आस्था है | कोरोना के चलते लोगों की कम संख्या  मंदिर में देखी जा रही है | शिव भक्त मंदिर में आ कर शिवलिंग की पूजा कर  मंगल भविष्य की कामनाएं कर रहे है | शहर वासियों का मानना है कि जो भी व्यक्ति  सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान शिव से कुछ भी मांगता है वह उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते है | 

इस मौके पर उपस्थित शिवभक्तों ने बताया कि उनकी भगवान शिव में बेहद आस्था है | इस लिए वह भगवान शिव के मंदिर अवश्य आते है | उन्होंने कहा कि  शिवरात्रि से पहले 11 दिनों  में जो  भगवान शिव की आराधना करता है उसे निरोगी काया मिलती है | उन्होंने बताया कि जब भगवान ब्रह्मा और विष्णु को अपनी शक्ति पर घमंड हो गया था तो उनका घमंड तोड़ने के लिए शिव का अवतार हुआ था और उनका घमंड चकना चूर कर सही मार्ग दिखाया था | तभी से शिवरात्रि का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है |