पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया

पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में नामांकन के पांचवे दिन मंडी सदर से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन एसडीएम सदर के समक्ष दायर किया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और मंडी जिला से एकमात्र महिला प्रत्याशी चंपा ठाकुर के पक्ष में शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस जनसभा में अलका लांबा, कौल सिंह ठाकुर सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। सदर विधानसभा के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन करने के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में चंपा ठाकुर ने कहा कि बीते पांच वर्षों में स्थानीय विधायक ने सरकार का अपमान किया जिसके कारण सदर में विकास बीते पांच वर्षों में ठप्प पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में सदर विधानसभा को विकास की उंचाइयों पर ले जाने का है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में जिन गारंटियों को लेकर लोगों के बीच में जा रही है उन्हें सरकार के बनते ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों से देश व प्रदेश के लोग दुखी हैं और जनता ने अब प्रदेश में भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना लिया है।